पंजाब की सीमा में मटहेड़ी शेखां के निकट इस्माइलपुर हैड से पंजाब के बहादुरगढ़ निवासी 33 वर्षीय गगनदीप सिंह का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि गगनदीप ट्रांसपोर्टर है और खुद भी कभी कभी ड्राइवरी का काम करता था। 8 मई को काम से वापस घर नहीं लौटा था। 9 मई को उसकी बाइक व मोबाइल पंजाब में नहर के पास से मिली थी। तभी से गोताखोर सर्च कर रहे थे लेकिन शव नहीं मिला। वह इस्माइलपुर हैड के पास पहरा लगाकर बैठे थे कि शव दिखा और बाहर निकाला।