आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी ने संबोधित भी किया। बोले, आईएमए की इकाई ने ये साबित किया है कि जहाँ चाह वहाँ राह...बहनों और भाइयों, वास्तव में किसी भी संगठन और संस्था की यही वास्तविक पहचान है कि उसने अपनी विशेषज्ञता का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए किस प्रकार का योगदान दिया है। सामान्य जीवन में आप शासन की व्यवस्था से जुड़ करके या निजी स्तर पर प्रैक्टिस करते होंगे, वो आपका पेशेवर अंदाज हो सकता है।