गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मंगला माता मंदिर परिसर में शनिवार को लगाए गए मतदाता हेल्प डेस्क पर लोगों की भीड़ उमड़ी। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम में संशोधन और पता बदलने के लिए फॉर्म भरे। बीएलओ ने मौके पर ही फॉर्म-6, 7 और 8 के उपयोग की जानकारी दी।