गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेस वार्ता में बैठने को लेकर सपा नेता अंशुमान सिंह के समर्थक पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ विवाद हो गया। प्रेस वार्ता के दौरान विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। प्रेस वार्ता में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।