गोरखपुर के पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के तहत अंडर-19 वर्ग का मुकाबला खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और वाराणसी की टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।