चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास गोरखपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार को ढाई बजे के करीब एक देवरिया से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस आगे चल रही ट्रक में भिड़ गई जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार फुलवरिया निवासी होमगार्ड रामानंद उम्र 58 वर्ष निवासी फुलवरिया कुर्मी टोला को हल्की छोटे आई हैं और कुछ अन्य यात्रियों को भी हल्की छोटे आई हैं। घायलों को इलाज कराया गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बस को किनारे कराया और आवागमन सुचारु कराया और जांच पड़ताल कर रही है। मौके से ट्रक फरार हो गया है।