गोरखपुर के टाउनहॉल स्थित बर्तन व्यापारी रोहित का कहना है कि ऑनलाइन मार्केट के बढ़ते चलन से दुकानों पर बर्तनों की बिक्री प्रभावित हुई है। त्योहारों के मौके पर उन्होंने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे दुकानों पर आकर बर्तन देख-परखकर खरीदें। यहां मजबूत और अच्छी गुणवत्ता वाले बर्तन सस्ते दामों में उपलब्ध हैं।