गोरखपुर नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन और उपसभापति पूनम सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।