गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। एयरपोर्ट से चौरीचौरा तक जगह-जगह लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। पीडीए रथ के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम चलता नजर आ रहा है।