सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया में एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक किया गया। अधीक्षक डॉ. उमेश नारायण गुप्ता ने बताया कि 14 से 15 साल की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सिंगल डोज वैक्सीन दी जानी है। इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव होगा।