सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को शहर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी आस्था और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं। इस समय शहर के प्रमुख शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमान हैं।