रक्षाबंधन पर बहन ने बांधा था रक्षा का सूत्र, सत्य निकेतन हादसे में भाई को खोया। रक्षाबंधन बनाकर हादसे वाले दिन ही लौटा था अर्पित। आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज का था छात्र। साथ ही मोती लाल नेहरू कॉलेज के एक ही क्लास के दो छात्रों की हादसे में गई जान। एम्स और सफदरजंग अस्पताल में घायलों का उपचार जारी। अब तक 7 लोगों की जा चुकी है जान। सफदरजंग अस्पताल में 3 मरीज है भर्ती। एम्स में उपचार के लिए चार है भर्ती। कुछ की हालत अभी भी गंभीर। एक को किया गया डिस्चार्ज। अभी तक तीन छात्रों की बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी जा चुकी है।