फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 106 प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ दुकानदार गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री और आपूर्ति के मामले में उत्तम नगर निवासी लालचंद (52) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके आर्यन पान सेंटर से अलग-अलग ब्रांड और फ्लेवर की 106 ई-सिगरेट बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ थाना द्वारका उत्तर में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि युवाओं के बीच प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई तेज की गई है। गुप्त सूचना पर सोमवार को सेक्टर-12, द्वारका में छापा मारकर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में वह ई-सिगरेट के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें