कभी पढ़ाई छोड़कर परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए फास्ट फूड बनाने का काम करने वाली संजना शर्मा और अपने भतीजे की जिम्मेदारी उठाने वाली गायत्री देवी ने संघर्ष से सफलता तक का सफर तय किया है। SOS चिल्ड्रन्स विलेजेज इंडिया के सहयोग से दोनों ने अपने जीवन में आए बदलाव और मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने की अपनी कहानी साझा की। दोनों ने बताया कि संस्था से मिली मदद ने उन्हें बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने का हौसला दिया।