फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमएल: कब शुरू होगा 600 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक? नियुक्तियों को लेकर देखें खास रिपोर्ट

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 600 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक के संचालन के लिए करीब 1500 पदों पर जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें 217 नियमित पद और करीब 1300 पद आउटसोर्सिंग के जरिए भरे जाएंगे। वहीं, भवन से जुड़े सुरक्षा कार्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली अग्निशमन विभाग को छह महीने के अंदर जरूरी काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बिल्डिंग की छत का किसी भी प्रकार से सार्वजनिक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा लिफ्ट को छत तक एक्सेस देने का काम भी अभी अधूरा है। इन कार्यों को पूरा करने के बाद ब्लॉक के संचालन की दिशा में आगे की प्रक्रिया तेज होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें