मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत तिराहे पर जोकि देशबंधु गुप्ता रोड थाने के अंतर्गत आता है, वहां पर आज सुबह लगभग 9:30 और 10 जे के बीच एक सड़क हादसा हुआ। एक डीटीसी की बस ने कई वाहनों को टक्कर मा दी। जिसमें कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे दो स्कूटी और एक ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हुए। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है।