एशिया के बड़े फर्नीचर बाजारों में शामिल कीर्ति नगर की सड़कें इन दिनों पार्किंग में तब्दील हो गई हैं। सड़कों और बाजार के आसपास लंबे समय से खड़े वाहनों पर जमी धूल यहां पार्किंग की स्थिति बयां कर रही है। अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोडिंग-अनलोडिंग में दिक्कत के साथ ग्राहकों को भी बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, जिससे कारोबार प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।