फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पकड़ी 50 करोड़ की हेरोइन: नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, दिल्ली से यूपी तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़

राजधानी को नशामुक्त बनाने के लिए रोहिणी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। रोहिणी की स्पेशल स्टाफ टीम ने दिल्ली से यूपी तक फैले नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लखनऊ में हेरोइन बनाने वाली फैक्ट्री का फंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से 7.076 किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को स्पेशल स्टाफ टीम को बेगमपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की आवाजाही की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार को रोककर रोहतक निवासी लक्ष्मण हुड्डा (58) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पुलिस को उस सप्लाई चेन के बारे में अहम सुराग मिले, जहां से दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन पहुंचाई जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें