फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमीत सिंह कालका बोले- बेअदबी के पीछे बादल पार्टी का हाथ होने की आशंका

दिल्ली के साहिबपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के पीछे बादल पार्टी से जुड़े लोगों का हाथ होने की आशंका है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात कर पूरे मामले के तथ्य रखेगी और सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला लेने की अपील करेगी। कालका और काहलों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कमेटी सदस्य बीबी रणजीत कौर और रमिंदर सिंह स्वीटा तिलक नगर थाने पहुंचे थे। उनके अनुसार, वहां बादल दल के कुछ लोग गुरुद्वारा प्रबंधकों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसी से घटना में उनकी भूमिका को लेकर आशंका पैदा हुई। कमेटी नेताओं ने कहा कि पंजाब में वर्ष 2015 से बेअदबी की 453 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक इन मामलों में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जत्थेदार की ओर से दिल्ली कमेटी के दो सदस्यों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कमेटी आरोपी को कठोर सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी और बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें