दिल्ली में 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के एलान के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही कई विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में क्या स्थिति है, इसकी जानकारी अमर उजाला के रिपोर्टरों ने मौके पर पहुंचकर जुटाई। इनमें पटेल चौक, जंतर-मंतर, संग्रीला होटल गोलचक्कर और कस्तूरबा गांधी मार्ग से सीधे ग्राउंड रिपोर्ट देख सकते हैं। अलग-अलग स्थानों से सामने आई स्थिति की खास रिपोर्ट।