फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का पीएम सूर्यघर पोर्टल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया लॉन्च, देखें वीडियो

दिल्ली सरकार ने रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की एक बड़ी परियोजना के तहत पीएम सूर्य घर पोर्टल लॉन्च किया है। इस योजना के माध्यम से, दिल्ली में 400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक का सोलर प्लांट बिना किसी शुरुआती लागत के मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत, केंद्र सरकार 78,000 रुपये और दिल्ली सरकार 78,000 रुपये की पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करेगी, जिससे कुल 1.56 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। शुरुआत में, इस योजना का लाभ 2.33 लाख लाभार्थियों को मिलेगा। पंजीकरण 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें