मेवात के गांव सिरौली निवासी वीर जवान बलिदानी अब्दुल रशीद का 22वां शहीदी दिवस नूंह शहर के वार्ड नंबर-1 में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। वर्ष 2005 में छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में एंटी लैंडमाइन ब्लास्ट में घायल होने के बावजूद अब्दुल रशीद ने रिइंफोर्समेंट पहुंचने तक नक्सलियों का मुकाबला किया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।