फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल

थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। इसमें बुजुर्ग यासिन समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यासिन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित समसु पुत्र यासिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर की शाम बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नौ आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इसमें यासिन, महमूदी, साहूनी, अनीशा और साहिद अफरीदी घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें