फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से निकली विधि मालिक ने नौकरी छोड़ी, अब सजा रही भगवान की पोशाक

गांव से निकली विधि मालिक ने नौकरी छोड़ी, अब सजा रही भगवान की पोशाक 25 साल की उम्र में शुरू किया खुद का कारोबार, अनोखी ‘तुलसी पोशाक’ बनी आकर्षण का केंद्र ग्रेटर नोएडा। गांव से निकलकर अपने दम पर कारोबार शुरू करना किसी भी युवती के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली 25 वर्षीय विदि ने नौकरी छोड़कर भगवान की पोशाक बनाने का अपना व्यवसाय शुरू किया। ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में लगे उनके स्टॉल पर भगवान के लिए अलग-अलग तरह की आकर्षक पोशाकें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। विदि भगवान श्रीकृष्ण, राधा और मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं के लिए पोशाक तैयार करती हैं। उनके स्टॉल पर पारंपरिक डिजाइनों के साथ कई अनोखी पोशाकें भी देखने को मिल रही हैं। इनमें ‘तुलसी पोशाक’ खास आकर्षण बनी हुई है। आमतौर पर लोग कृष्ण-राधा और दुर्गा की पोशाकों से परिचित हैं, लेकिन तुलसी के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पोशाक लोगों के लिए नया अनुभव है। विदि का कहना है कि नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब अपने हुनर को कारोबार में बदलकर वह आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें