केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) की ओर से शुक्रवार को शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर 12 वीं में भौतिकी की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। छात्रों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था। सेक्टर 30 स्थित डीपीएस स्कूल में तीन स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के बाद ग्रेटर नोएडा के पल्ला स्थित ज्ञान इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र दिनेश ने बताया कि पेपर मॉडरेट था, लेकिन 13 से 16 नंबर तक के सवालों को हल करने में थोड़ा समय अधिक लगा। साथ ही छात्रों ने कहा कि फिजिक्स का पेपर काफी टफ था।