शहर भर के 17 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को सीबीएसई बोर्ड के 10वीं की साइंस और 12वीं में टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा का आयोजन किया गया। सेक्टर 62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में चार स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इसमें सेक्टर 11 के मॉडर्न स्कूल, सेक्टर 41 के मिलेनियम स्कूल, खोरा कॉलोनी स्थित एसएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर 122 के राघव ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने परीक्षा दी।