नोएडा के परिवारों के लिए अब अपने घर को आधुनिक और सुरक्षित बनाना अधिक सुलभ हो गया है। कौशिक सान्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि नई होम ऑटोमेशन तकनीक के जरिए लोग अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर की लाइटों और अन्य बिजली के उपकरणों को कहीं से भी संचालित कर सकेंगे। इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे बिना किसी बड़ी तोड़-फोड़ या री-वायरिंग के पुराने और नए, दोनों तरह के घरों में आसानी से लगाया जा सकता है। इसके माध्यम से न केवल रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि बिजली की रियल-टाइम खपत पर नजर रखकर ऊर्जा की बचत भी की जा सकेगी। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो आधुनिक जीवनशैली को अधिक सुरक्षित और स्मार्ट बनाने में मददगार साबित होंगे टाटा पावर ने नोएडा सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में अपने इजेड होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन पेश किए।