नोएडा के सेक्टर 71 स्थित जागृति अपार्टमेंट में इस वर्ष छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। अपार्टमेंट के अध्यक्ष सतपाल यादव ने अपनी मां की स्मृति में यहां एक भव्य छठ घाट का निर्माण कराया है। मूल रूप से सेक्टर 73, सर्फाबाद, नोएडा के निवासी सतपाल यादव की अपनी मां के प्रति प्रेम और महापर्व छठ के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा इस निर्माण में साफ झलकती है। छठ पर्व के दौरान पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने उनके इस निस्वार्थ प्रयास की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि छठ अब केवल पूर्वांचल का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का महापर्व बन चुका है और ऐसे प्रयास सामुदायिक एकजुटता और श्रद्धा को और मजबूत करते हैं।