नोएडा के सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी में रहने वाले एक प्रोफेसर से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.26 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने ओमान की धोफार यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज सत्यापन और पंजीकरण शुल्क के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।