राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा के सेक्टर-21 ए स्थित स्टेडियम में कुन बोकाटोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा कुन बोकाटोर एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर की ओर से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन महासचिव मास्टर जफर खान के नेतृत्व में किया गया। इसमें सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।