फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशोत्सव 2026: नोएडा के कंचनजंगा अपार्टमेंट में बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई

नोएडा सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट में मंगलवार को गणपति बप्पा को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भावभीनी विदाई दी गई। 13 सितंबर को निवासी गणपति की प्रतिमा को अपार्टमेंट में लेकर आए थे। इसके बाद 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा की स्थापना की गई। मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन की तैयारी की गई। इस दौरान अपार्टमेंट परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद ढोल और भजनों के बीच गणपति की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन के दौरान अपार्टमेंट के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें