ग्रेटर नोएडा में जगत फार्म बाजार में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और करवाचौथ समेत कई त्योहारों को लेकर रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। नवरात्रि और दुर्गा पूजा के लिए माता की चुनरी, पोशाक और पूजा सामग्री की मांग है। वहीं, डांडिया और गरबा नाइट के लिए युवतियां चनिया चोली, शरारा और गरारे खरीद रही हैं। करवाचौथ को लेकर महिलाएं साड़ी, सूट, चूड़ियां, आभूषण और शृंगार का सामान पसंद कर रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, त्योहारों के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।