ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कागजों पर ही दो दशक पहले आदर्श गांव घोषित कर दिया हो, लेकिन आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में प्रधानी खत्म होने के बाद से विकास की रफ्तार ब्रेक सा लग गया है। उन्होंने नगर पंचायत या नगर पालिका किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में न ही समय से सफाई होती है न ही जलनिकासी की उचित व्यवस्था है। जिस कारण बरसात के समय में जलभराव का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही एनपीसीएल के मनमानी करने का आरोप लगाया है।