नोएडा के सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में पहली बार जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा की ओर से यह प्रतियोगिता प्रथम बार किसी राजकीय विद्यालय में आयोजित की गई। बालक, बालिका वर्गों ब्रास बैंड और पाइप बैंड श्रेणियों में जनपद के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।