फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में विवेक बने जिला कुमार

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। रविवार को ग्रीको रोमन स्पर्धा में विवेक ने अंडर-77 किलोग्राम भारवर्ग में जीत दर्ज कर जिला कुमार का खिताब अपने नाम किया। वहीं, पिंटू ने 77 से 130 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुग्राम केसरी का खिताब जीता। प्रतियोगिता में अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा लड़कियों के फ्री स्टाइल मुकाबले भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें