फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से साइबर सिटी में यातायात ठप, NH-48 पर 12 किमी लंबा जाम

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Jul 2026 08:39 PM IST

मंगलवार की दोपहर को तेज बारिश होने के बाद साइबर सिटी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। पुलिस अधिकरियों के बारिश के दौरान जाम न लगने देने के दावे एक ही बारिश ने खोखले साबित कर दिए। मंगलवार को बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर नरसिंहपुर के पास दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर सड़क धंस गई। इस कारण एनएच-48 की दो लेन को बंद करना पड़ा। इसके बाद हाईवे पर 12 किलोमीटर से लंबा जाम लग गया और पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। दोपहर को बारिश के बाद देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए और चालकों व उनमें बैठी सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और शाम होते-होते 12 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगने से वाहन हाईवे पर फंस गए। एनएच-48 पर लगे जाम के कारण पुलिस को हाईवे पर रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकालने की व्यवस्था की गई। हाईवे पर कार, बसों में बैठे लोगों को परेशानी हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें