फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एयरिया मॉल में शोरूम की छत के हिस्सा गिरे, बड़ा हादसा टला

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Jul 2026 08:21 PM IST

बादशाहपुर सेक्टर-68 स्थित एयरिया मॉल में मंगलवार को एक शोरूम में छत से कई हिस्सें अचानक गिर गया। घटना के समय शोरूम के भीतर लोग मौजूद थे। छत का हिस्सा गिरते ही शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। छत का हिस्सा गिरने की तेज आवाज सुनते ही शोरूम में मौजूद लोगों ने तुरंत बाहर की ओर रुख किया। सूचना मिलते ही मॉल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और संबंधित क्षेत्र को खाली करवा दिया। सुरक्षा कर्मचारियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर रखा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें