जिले के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक और मंच मिलने जा रहा है। हरियाणा स्टेट रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में छह खेलों की लीग शुरू होगी। इनमें क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज और कैरम शामिल हैं। प्रतियोगिताएं ब्लॉक से लेकर जिला और राज्य स्तर तक आयोजित की जाएंगी।