फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: प्रमुख बरसाती नालों में पानी के बहाव की होगी रियल टाइम निगरानी

गुरुग्राम मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति पर प्रभावी निगरानी और बरसाती नालों में पानी के बहाव का सटीक आकलन करने के लिए जीएमडीए प्रमुख नालों पर रडार आधारित सेंसर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत मास्टर ड्रेन लेग-1, लेग-2, लेग-3, लेग-4 और मानेसर ड्रेन पर रडार लेवल सेंसर व सरफेस वेलोसिटी सेंसर लगाए जाएंगे। योजना पर करीब 5.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। सेंसर के माध्यम से नालों में पानी के फ्लो वॉल्यूम, जलस्तर और बहाव की गति (वेलोसिटी) समेत अन्य मानकों की निगरानी की जाएगी। इससे बारिश के दौरान नालों में बढ़ रहे पानी के स्तर और बहाव की स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के तहत प्रमुख ड्रेनों पर आधुनिक तकनीक से पानी के बहाव का डाटा जुटाया जाएगा। इससे भविष्य में बरसाती पानी की निकासी की क्षमता का आकलन करने और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। इस परियोजना में पांच साल के ऑपरेशन और मेंटेनेंस का कार्य भी शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें