गुरुग्राम नगर निगम की ओर से पार्कों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित एजेंसी की ओर से कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। सेक्टर-15 स्थित पार्क में भी रेनवाटर हार्वेस्टिंग का काम अधूरा है। ऐसे में सिस्टम के ठीक से काम नहीं करने और बारिश के पानी का संचयन प्रभावित होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि पहले भी रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए गए थे लेकिन देखरेख के अभाव में खराब हो गए। ऐसे में निगम को रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य सही तरीके से कराना चाहिए।