फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जलभराव से निपटने के लिए दौलताबाद में झील बनाने की योजना

गुरुग्राम शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नजफगढ़ ड्रेन के किनारे दौलताबाद की जमीन पर झील बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके माध्यम से बारिश के पानी को एकत्रित करने और जलभराव की समस्या को कम करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इस योजना को लेकर आईआईटी रूड़की की रिपोर्ट के आधार पर हुडा, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई करेंगे। योजना को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, उपायुक्त, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और हुडा प्रशासक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संबंधित विभागों के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के स्तर पर जलभराव की समस्या के समाधान और उपलब्ध जमीन के बेहतर इस्तेमाल को लेकर चर्चा की गई। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जीएमडीए और नगर निगम की ओर से कराए गए सर्वे का आईआईटी रूड़की की रिपोर्ट से मिलान किया जाएगा। इसके आधार पर जलभराव वाले क्षेत्रों, पानी की निकासी और बारिश के पानी को एकत्रित करने की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। दौलताबाद में झील बनाने की योजना को भी इसी व्यापक कार्ययोजना से जोड़कर देखा जा रहा है। सर्वे और रिपोर्ट के मिलान के बाद ही आगे की कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें