गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा टोल पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) प्रणाली जल्द लगाई जाएगी। हालांकि एमसीडी टोल को बैरियर फ्री करने के लिए शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान में एमसीडी टोल को एनएचएआई टोल से पहले गुरुग्राम की ओर बनाया गया है। मल्टी लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) प्रणाली के लिए एमसीडी टोल को एनएचएआई के दूसरी ओर लगाया जाना है। यह काम जल्द ही शुरू हो सकता है।