गुरुग्राम में अपनी युवती दोस्त के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना एक दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि तलवार से उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की गई। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके साथ पहले मारपीट की। इसके बाद उनके गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। दुकानदार जतिन ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ व्हाइट लैंड मार्केट गए थे। उनके साथ एक युवती भी साथ थी। दोनों कार को पार्किंग में खड़ी कर सामान लेने के लिए दुकान पर चले गए और युवती कार में अकेली बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान क्रेटा कार सवार दो लोग आए और युवती से बदतमीजी करने लगे। जब वह दोनों वापस लौटे तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। युवती ने रात में ही थाने में छेड़छाड़ और मारपीट की लिखित शिकायत दी। पीड़ित दुकानदार जतिन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बादशाहपुर स्थित गर्ग कम्यूनिकेशन नाम की मोबाइल दुकान पर थे।