गुरुग्राम सेक्टर-46 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अंतर-विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों की बालिका तैराकों ने अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग में हिस्सा लिया। बटरफ्लाई, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, फ्री स्टाइल, इंडिविजुअल मेडले और रिले स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।