फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक दोनों तरफ बनेगी सर्विस रोड, 20.26 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर करीब 20.26 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य चल रहा है। मेट्रो का निर्माण नेताजी सुभाष मार्ग पर भी किया जा रहा है। इस मार्ग के हिस्से में सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक का क्षेत्र आता है। यहां सर्विस रोड पूरी तरह विकसित नहीं है और सड़क पर अव्यवस्था बनी रहती है। इसे देखते हुए जीएमडीए की ओर से करीब तीन किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनाने की योजना तैयार की गई है। सर्विस रोड के अलावा अन्य जरूरी कार्य भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें