फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मांगे पूरी नहीं होने पर सांझा मोर्चा ने दो घंटों का विरोध प्रदर्शन

अनुज कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 06:54 PM IST

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा पूर्व में घोषित प्रोग्राम के तहत बुधवार को गुरुग्राम डिपो में सांझा मोर्चा ने दो घंटों का विरोध प्रदर्शन किया। मंच का संचालन राज्य उपप्रधान संदीप दलाल ने किया। मोर्चा सदस्य सतेंद्र कादयान, मनीष दलाल, अमित राठी, सोमबीर यादव, रविंद्र हुड्डा, हरवीरेंद्र की संयुक्त अध्यक्षता में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करके गुरुग्राम डिपो सुपरिडेंट श्री राजेश कुमार जी को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य व राज्य प्रधान पवन सहारन और राज्य उपप्रधान संदीप दलाल ने कहा कि परिवहन मंत्री कर्मचारियों से किए गए वायदे पर अमल नहीं कर रहे। 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था और 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें