प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।