द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक चालकों द्वारा खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिबंध के बावजूद काफी संख्या में बाइक राइडर्स तेज रफ्तार में काफिला बनाकर फर्राटा भरते नजर आएं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक राइडर्स ने यातायात पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।