गुरुग्राम में मेदांता अंडरपास और मेदांता रोड पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए जीएमडीए ने ड्रेनेज नेटवर्क विकसित करने का काम शुरू किया है। इसके तहत ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ड्रेनेज लाइन बिछाई गई है। इसे सड़क पार कर सेक्टर-32 की सर्विस लेन से राजीव चौक की ओर निकाला गया है। इस लाइन को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के नाले से जोड़ा जाना है। नेटवर्क पूरा होने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर होने और मेदांता रोड व अंडरपास में जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए ने मेन रोड पर सेक्टर-32/38 में स्टेडियम के गेट से सोहना रोड स्थित गेट तक आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण भी कराया है। ड्रेनेज नेटवर्क को इससे जोड़ने के बाद बारिश के पानी की निकासी में मदद मिलेगी।