गुरुग्राम जिले में 5 नवंबर की रात से शुक्रवार की सुबह तक तीन अलग-अलग स्थानों शराब के ठेके, चार दोपहिया वाहनों व ट्रक के पिछले टायरों में आग लग गई। तीनों स्थानों पर आग लगने की सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि तीनों घटनाओं में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। आकलन करने के बाद ही वाइन शॉप के नुकसान का पता चल सकेगा।